यूपी

अधिवक्ताओं ने तहसील में जताया आक्रोश, अफसरों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

अधिवक्ताओं ने तहसील में जताया आक्रोश, अफसरों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

पीलीभीत।शनिवार को प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में मीटिंग हॉल में अधिवक्ताओं की बैठक हुई, जिसमें तहसील के अफसरों की कार्यशैली को लेकर कड़ा असंतोष व्यक्त किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि अफसरों की लापरवाही और मनमानी के खिलाफ तहसील परिसर में जाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद अधिवक्ता सामूहिक रूप से तहसील पहुंचे और वहां तहसीलदार व एसडीएम न्यायालयों में मुकदमों की सुनवाई में बरती जा रही लापरवाही को लेकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का आरोप था कि फाइलों की सुनवाई समय से नहीं की जा रही है और फरियादियों को न्याय दिलाने में जानबूझकर देरी की जा रही है।विरोध प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में कुछ समय के लिए गहमागहमी का माहौल बन गया। उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि तहसीलदार और एसडीएम की उदासीनता के कारण अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को इस मामले की औपचारिक शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। इसके बाद मंगलवार को अधिवक्ता संघ की विशेष बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना, महामंत्री सुशील कुमार, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, असद खान, डीपी यादव, मुकेश श्रीवास्तव, उमाशंकर,यूनुस खान सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!