आर.एस.आर.डी.सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र प्रधानमंत्री व सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

आर.एस.आर.डी.सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र प्रधानमंत्री व सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
पूरनपुर,पीलीभीत।आर.एस.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पूरनपुर में सोमवार को छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र प्रधानमंत्री/सेनापति कन्या भारती की पदाधिकारी बहनों तथा 50 छात्र सांसदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह रहे। विशेष अतिथियों में विद्यालय के उपप्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, समाजसेवी हर्ष गुप्ता, अनूप गुप्ता तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय गौड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।नवनिर्वाचित छात्र प्रधानमंत्री कुशाग्र अवस्थी, कन्या भारती प्रधानमंत्री समीक्षा वर्मा, सेनापति निर्दोष भारती, न्यायाधीश दिव्य चित्रांश, कन्या भारती सेनापति विधि पांडे और सेनापति निवेदिता को मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई। साथ ही 50 छात्र सांसदों ने भी लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा और ईमानदारी की शपथ ग्रहण की।प्रधानाचार्य अजय गौड़ ने अतिथियों का परिचय कराया, वहीं मोहित अवस्थी ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।संचालन कन्या भारती की संरक्षक संजीता सिंह ने किया।मुख्य अतिथि एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समय प्रबंधन,सहजता और सरलता जीवन में सफलता की कुंजी है।उन्होंने छात्रों को अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।समारोह में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




