यूपी

आकाशीय बिजली का कहर: अनवर खां अनु के मकान की छत फटी, दीवारों में दरार

आकाशीय बिजली का कहर: अनवर खां अनु के मकान की छत फटी, दीवारों में दरार

लिंटर में बना बड़ा छेद, मोहल्ले में देर शाम तक दहशत का माहौल

पूरनपुर,पीलीभीत।शनिवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादलों के साथ तेज़ गर्जना शुरू हो गई। इसी दौरान पूरनपुर के के.जी.एन. सिटी में रहने वाले अनु खां के मकान पर आसमान से कहर टूट पड़ा। बिजली गिरने से घर की छत पर बने लिंटर में गहरी दरार पड़ गई और एक बड़ा छेद हो गया। तेज धमाके जैसी आवाज़ से पूरा इलाका कांप उठा और घर में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। दीवार भी चटक गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली गिरते ही आसपास का इलाका रोशनी से जगमगा उठा और जोरदार धमाका हुआ। इस अचानक घटना से परिवार के लोग चीख पड़े और तुरंत घर से बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।मौके पर बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और सभी ने परिवार को ढांढस बंधाया। घटना की जानकारी होते ही बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई। बिजली गिरने से घर की दीवारों में दरार आ गई है और छत के एक हिस्से में बड़ा छेद बन गया है, लोगों ने मांग की है कि इस क्षेत्र में लाइटनिंग अरेस्टर की व्यवस्था कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।अनु खां के परिवार ने बताया कि हादसे के समय घर के सभी सदस्य मौजूद थे, लेकिन ऊपर वाले का शुक्र है कि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ। परिवारजन अभी भी सदमे में हैं और बच्चे बेहद डरे हुए हैं।इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। मोहल्ले के लोग देर शाम तक अनु खां के घर पहुंचकर हालचाल लेते रहे और मदद का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!