Uncategorized

79 वें स्वतंत्रता दिवस की रही धूम, छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी, देश भक्ति में रंगा कस्बा, चेयरमैन ने किया ध्वजारोहण

79 वें स्वतंत्रता दिवस की रही धूम, छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी, देश भक्ति में रंगा कस्बा, चेयरमैन ने किया ध्वजारोहण

बिलसंडा/पीलीभीत। बिलसंडा में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास से मनाया गया।जगह रंग बिरंगे फूलों और झालरों से सरकारी भवनों,कार्यालयों व निजी प्रतिष्ठानों को सजाया गया।स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।बच्चों ने भाषण देकर देश की आजादी के प्रति अपने विचार व्यक्त रखे।सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मन मोह लिया।

नगर पंचायत कार्यालय,पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय और नगर के तिकुनिया पार्क पर चेयरमैन डीके गुप्ता ने ब्लॉक परिसर में बीडीओ अमित शुक्ला,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमओआईसी छत्रपाल सिंह,राजकीय महाविद्यालय में डॉ दिनेश चंद्रा,पशु चिकित्सालय में डॉ जगदेव सिंह, नरेश फिलिंग स्टेशन पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के नगर अध्यक्ष विक्रम नरेश जायसवाल,जौहरी क्लीनिक पर रामसागर मिश्रा,माही ऑटो मोबाइल्स पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अवनीश जायसवाल,

हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर गौरव शुक्ला आरएमसीपी अकादमी में प्रबंधक नरेंद्र मोहन सक्सेना,रश्मि धर्मेंद्र (आर डी)पब्लिक इंटर कॉलेज में डायरेक्टर डीके कुशवाहा,नेशनल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक एम रेहान,रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक शिवेंद्र कुशवाहा,स्वामी त्रिलोकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्या बीना जायसवाल, डॉ गंगाराम मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ सीताराम राठौर,

बमरौली के आर आर बी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुखीराम मौर्य,नगरिया तुलागिरी के स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में प्रबंधक विमल कुमार जायसवाल,मुड़िया बिलहरा के लाल बहादुर शास्त्री महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक मेमोरियल जूनियर हाइस्कूल में प्रबंधक बृजेश वर्मा ने ध्वजारोहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!