सेवानिवृत्त होने पर कोतवाली के हेड कांस्टेबल का सम्मान, बजरंग दल ने दी भावुक विदाई

सेवानिवृत्त होने पर कोतवाली के हेड कांस्टेबल का सम्मान, बजरंग दल ने दी भावुक विदाई
पूरनपुर,पीलीभीत। पूरनपुर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल एवं पूर्व फौजी राजपाल सिंह को शनिवार को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर नगर के साई श्रद्धा बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पटका व माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।कार्यक्रम का आयोजन भारतीय बजरंग दल पूरनपुर की ओर से किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने राजपाल सिंह के सेवा काल और उनके सरल व्यक्तित्व की सराहना की। कहा कि वे बाहर से कठोर और भीतर से सरल स्वभाव के धनी हैं।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान, मानस शुक्ला, धनंजय मिश्र, सूरज बाथम, सविन सिंह, अम्बर मिश्र, रामसेवक वर्मा, हर्षित अग्निहोत्री, सुनील कुमार (SI), मनीष यादव (कॉन्स्टेबल) सहित अन्य लोग अपने परिवार सहित मौजूद रहे। समारोह का संचालन भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने किया।




