बकरी को पीटने और युवती से मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज

बकरी को पीटने और युवती से मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज
पूरनपुर,पीलीभीत।मोहल्ला साहूकारा वार्ड 3 में बकरी को पीटने और एक युवती के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई सीओ के आदेश पर की गई।पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बड़ी बेटी को स्टेशन पर छोड़ने गई थी, जबकि उनकी छोटी बेटी घर के पास बकरी चरा रही थी। इसी दौरान, मोहल्ले की एक महिला ने बकरी को पीटना शुरू कर दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो महिला ने उसे गाली देना शुरू कर दिया।कुछ ही देर बाद, महिला का बेटा भी मौके पर पहुंच गया और उसने युवती के साथ मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक, उन्होंने पूरनपुर पुलिस चौकी पर घटना की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया।इसके बाद महिला ने पुलिस सीओ से संपर्क किया, जिन्होंने मामले का संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। सीओ के आदेश के बाद, आरोपी और उसकी मां के खिलाफ पूरनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।




