Uncategorized

देवी-देवताओं का अपमान, आपत्तिजनक वीडियो पर बजरंग दल का हंगामा

देवी-देवताओं का अपमान, आपत्तिजनक वीडियो पर बजरंग दल का हंगामा

पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप, संगठन ने जताई कड़ी नाराजगी

पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र में बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं और साधु-संतों के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए जाने का मामला तूल पकड़ गया। रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए माधोटांडा थाना घेरकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई में हीला-हवाली का आरोप लगाया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जिला अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पहले भी कई बार ऐसी शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इससे लगातार धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। थाने पर करीब एक घंटे तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों ने काफी समझाने-बुझाने के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। गौरतलब है कि एक दिन पहले संगठन के नगर अध्यक्ष और कस्बा निवासी कुलदीप मिश्रा ने गुलाबटांडा गांव निवासी वाजिद अली के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि वह लगातार सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं और साधु-संतों को लेकर आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह दरोगा हरिशचंद्र की ओर से गुलाबटांडा के ही बादल सागर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!