खेत पर धान से घास निकालने रहे युवक की मोटरसाइकिल चोरी

खेत पर धान से घास निकालने रहे युवक की मोटरसाइकिल चोरी
कुर्रैया,पीलीभीत।अब तो सड़क पर आप न तो कुछ समान रख सकते हैं और न तो आप अपनी साइकल या मोटरसाइकल खड़ी अगर ऐसा करते हैं तो सावधान रहें। अगर आपकी नज़र हटी तो दुर्घटना घटी। जहां उत्तर प्रदेश सरकार चोरी और चोरों के खिलाफ इतनी सख़्त है। मगर चोरों को पुलिस से कोई खौफ और न डर है। दअरसल आपको बता दें कि थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुर्रैया खुर्द कलां निवासी पवन कुमार पुत्र सत्यदेव पिछले दिन मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे के आस पास मोटरसाइकल जिसका नम्बर UP26M9344 से अपने खेत पर धान से घास निकालने गया था। और अपनी मोटरसाइकल खेत के किनारे सड़क पर खड़ी कर दी थी। जब पवन कुमार घास निकाल कर वापस लौटा तो वहां पर मोटरसाइकल चोरी हो चुकी थी। अपने खेत के आस पास खड़े गन्ने में काफी तलाश की मगर मोटरसाइकल का कोई सुराग नहीं लगा है। जिसके बाद पवन और उनके घरवालों ने अपने गांव और आस पास के गांव में भी तलाश की मगर मोटरसाइकल का कोई पता नहीं चला। काफी थक हार के बाद पवन कुमार ने मोटरसाइकल की चोरी की सूचना गढ़वा खेड़ा चौकी पर पुलिस को दी।




