Uncategorized

घास काटने गई 12 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का प्रयास, दो गए जेल

घास काटने गई 12 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का प्रयास, दो गए जेल

शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर फरार

पूरनपुर/पीलीभीत। सोयाबीन के खेत में घास काटने गई किशोरी को गांव के ही तीन लोगों ने बुरी नीयत से दबोच लिया। छेड़छाड़ कर गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर परिजन और खेतों पर काम कर रहे कई ग्रामीण पहुंच गए। तभी आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घर पहुंची युवती ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है। हजारा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली बारह साल की किशोरी गांव के पड़ोस में सोयाबीन के खेत में घास काटने गई थी। तभी गांव के रहने वाले बलकार सिंह, सोनू और कुलवंत सिंह वहां पहुंच गए। तीनों आरोपियों ने घास काट रही किशोरी को दबोच लिया। छेड़छाड़ कर गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर उसका मुंह दबा दिया। घर से 50 मीटर की दूरी पर खेत होने पर परिवार और गांव के कई लोग पहुंच गए। तभी आरोपी शिकायत करने पर धमकी देकर भाग गए। घटना से मासूम काफी सहम गई। मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 

————–

घटना में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद मेडिकल कराया जाएगा। पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

अमित कुमार

थाना प्रभारी हजारा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!