मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण नाराज, आरसीसी मार्ग बनवाने की मांग कर BDO को सौपा ज्ञापन

मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण नाराज, आरसीसी मार्ग बनवाने की मांग कर BDO को सौपा ज्ञापन
पीलीभीत। ब्लॉक बिलसंडा की ग्राम पंचायत बिलासपुर के गांव मीरपुर के ग्रामीणों ने कीचड़युक्त जलभराव वाले मार्ग को पक्का आरसीसी बनवाने की मांग उठाई है।इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी संबोधित पत्र बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर बीडीओ अमित शुक्ला को सौंपा। ग्रामीणों ने पत्र में बताया कि गांव मीरपुर में अवधेश कुमार के मकान से नहर की पुलिया तक भयंकर कीचड़ व जलभराव बना हुआ है। कीचड़ व जलभराव से निकलने पर भयंकर बीमारियां फैल रही है। मार्ग पर करीब 10 वर्षों से कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है।ग्रामीणों ने ग्राम सचिव व प्रधान से कई बार रास्ते पर आर०सी०सी०/ इन्टर लॉकिंग डलवाने को कहा लेकिन उक्त लोगों द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही है। किसी भी परिवार के सदस्य के बीमार होने पर उसको चारपाई पर ले जाने के अलावा अन्य कोई विकल्प शेष नहीं है।शिकायत करने वाले ग्रामीणों में अमित कुमार,अरविन्द कुमार,ओमकार,हरिवंश कुमार,अशोक कुमार,रामबहादुर,इन्द्रपाल,अनिल कुमार,कृष्णपाल समेत ग्रामीण मौजूद रहे।




