यूपी

5 सितम्बर को पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा पर्व,गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की उठाई मांग

खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया पत्र

5 सितम्बर को पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा पर्व,गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की उठाई मांग

खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया पत्र

पूरनपुर,पीलीभीत।आगामी 5 सितम्बर 2025 को मनाए जाने वाले रवीजल अब्बल पर्व की तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस पर्व को परंपरागत रूप से पूरे हर्षोल्लास और आस्था के साथ मनाया जाता है। पर्व पर होने वाले जुलूस और रात में प्रकाश व्यवस्था को देखते हुए समाजवादी छात्र सभा पीलीभीत सक्रिय हो गई है।छात्र सभा के जिला महासचिव नाबिर अली मंसूरी ने पूरनपुर के खंड विकास अधिकारी को एक पत्र भेजकर पूरे ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस पर्व में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं और जुलूस के दौरान गलियों व सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ जुटती है, ऐसे में साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है।पत्र में उल्लेख किया गया कि पर्व के दौरान जुलूस व रात्रिकालीन रौशनाई/प्रकाश का आयोजन होता है, इसलिए ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में तुरंत सफाई कार्य कराया जाए। इस दौरान अतिरिक्त सफाई कर्मियों की भी तैनाती की जाए ताकि त्योहार के समय किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।छात्र सभा ने यह भी कहा कि पर्व क्षेत्र की सामाजिक और धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है, इस कारण प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि अधिकारीगण समय रहते आवश्यक कदम उठाएंगे और पर्व को शांति व सौहार्द के साथ संपन्न कराने में सहयोग देंगे।रवीजल अब्बल पर्व की तैयारियों को लेकर गांव-गांव में उत्साह का माहौल है। वहीं, छात्र सभा की पहल से ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस बार स्वच्छता और व्यवस्था के मामले में बेहतर माहौल देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!