यूपी

5 लाख और बुलेट के लिए किया प्रताड़ित, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

5 लाख और बुलेट के लिए किया प्रताड़ित, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज.

दूसरे मामले में भी दहेज के खातिर विवाहिता को जमकर पीटा

पूरनपुर,पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को भूखा प्यासा रखकर जमकर पीटा। कुछ माह पहले उसे जयपुर ले जाकर जमकर प्रताड़ित किया। इलाज के बहाने उसे बरेली छोड़ दिया। बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने पति, सास ससुर सहित 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे मामले में भी विवाहिता के साथ मारपीट में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
नगर के मोहल्ला रजागंज की रहने वाली शबीना नूरी का निकाह 16 अक्टूबर 2023 को बरेली जनपद की कोतवाली नवाबगंज के मोहल्ला नूरी नगर निवासी आसिफ हुसैन के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल के लोग कम दहेज का ताना देकर मानसिक रूप से परेशान करने लगे। 10 अप्रैल 2025 को पति विदा करने के बाद 13 अप्रैल को उसे जयपुर राजस्थान लेकर चला गया। इसके बाद ससुराल के लोग दहेज में 5 लाख नगद और बुलेट की मांग करने लगे। असमर्थता जाहिर करने पर उसकी पिटाई लग दी। इससे विवाहिता के कान का पर्दा फट गया। हालत बिगड़ने के बाद उसे जयपुर के कई अस्पतालों में दिखाए। फायदा न होने पर पति ने 25 जून को उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। दवा दिलाने के बाद नवाबगंज में रहने वाली फुफ्फो के घर छोड़कर पति चला गया विवाहिता ने बताया दहेज के खातिर ससुरालयों को भड़काने में रिश्तेदारों का भी हाथ है। मामले में पुलिस ने पति के अलावा ससुर रईस अहमद, सास सहीदन बेगम, नासिर हुसैन, नाजिम हुसैन, ननद इस्लामुद्दीन, रियासत हुसैन, अब्दुल हसन, नजमा बेगम, शाहीन बेगम और शबाना बेगम पर मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे मामले में पूरनपुर क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर की रहने वाली रोली देवी ने बताया उसका विवाह 6 साल पहले लखीमपुर खीरी के थाना भीरा के गांव मालपुर पोस्ट रायपुर निवासी निर्मल सिंह के साथ हुआ था। शादी में परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया। कुछ माह तक दांपत्य जीवन ठीक-ठाक चलने के बाद पति के अलावा अन्य लोग कम दहेज का ताना देने लगे। अतिरिक्त दहेज में दो लाख नगद की मांग कर उसे परेशान किया जाने लगा। 17 जुलाई को इसकी शिकायत पुलिस कोतवाली से की। इस पर 20 अगस्त को दोनों पक्षों को पूरनपुर परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया। यहां पहुंचे पति ने समझौता करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पति के अलावा रामदेवी और जुगनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!