Uncategorized

नहर कटने से धान की सैकड़ों एकड़ फसल डूबी, कई गांव प्रभावित

नहर कटने से धान की सैकड़ों एकड़ फसल डूबी, कई गांव प्रभावित

बिलसंडा/पीलीभीत। गांव बढ़ेपुरा मरौरी के समीप निगोही ब्रांच नहर कट जाने से करीब आधे दर्जन गांव प्रभावित हुए हैं। धान के खेतों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।कई एकड़ फसल पानी में डूब गई।जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं।आरोप है कि सिंचाई विभाग के लोग नहर ठीक करने के बजाय खानापूरी कर रहे हैं।जिस वजह से नहर का पानी चार दिन से खेतों में घुस रहा है।फसल बर्बाद होने की आशंका है। उधर सिंचाई विभाग के जेई अनिल कुमार ने बताया कि नहर कटने की सूचना मिलते ही नहर ठीक करने का कार्य शुरू करा दिया गया था।बरसात थमने के बाद नहर के कटान को मजबूती से बंद किया जा रहा है।लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!