यूपी
समाजिक वानिकी द्वारा पौधरोपण कर मनाया वन महोत्सव

समाजिक वानिकी द्वारा पौधरोपण कर मनाया वन महोत्सव
पीलीभीत।अमरिया राजकीय इंटर कालेज प्रांगण में बुधवार को समाजिक वानिकी के एसडीओ अंजनी कुमार एवं ब्लाक प्रमुख निशान सिंह द्वारा पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए प्रेरित किया। एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया। एसडीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह द्वारा कॉलेज परिसर में अमरूद, बाटल ब्रुश, तुलसी, सिंदूर ,जामुन समेत अन्य प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए। इस दौरान कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर वन दरोगा शैलेंद्र कुमार यादव, अमित कुमार, कोशिंदर यादव, नरेश कुमार गंगवार, प्रधानाचार्य उस्मान हुसैन, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।