यूपी

शेरपुर कलां मे विधायक ने किया स्कूल चलो अभियान के तहत पुस्तको का वितरण,छात्रों की रैली को दिखाई हरी झंडी

शेरपुर कलां मे विधायक ने किया स्कूल चलो अभियान के तहत पुस्तको का वितरण,छात्रों की रैली को दिखाई हरी झंडी

पूरनपुर,पीलीभीत।सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया।जिसका उद्देश्य प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन करवाना है और सभी बच्चों को शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना है।
विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत शेरपुर कला के प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई।उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूरनपुर विधानसभा के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।विधायक ने छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित की।उन्होंने स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाई।इस रैली का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विधायक ने कहा कि, हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है।शासन से मिलने वाली समस्त सुविधाओं पर समान रूप से सबका हक है।
हमारी प्रदेश सरकार भी चाहती है कि हमारे प्रदेश की साक्षरता दर बढ़े।इस काम में जनमानस का योगदान अत्यंत आवश्यक है।कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाए।सभी बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराया जाए।विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि सरकार स्कूल चलो अभियान चलाकर नौनिहालों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ कर उनका भविष्य संवारने में लगी है।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा बेसिक स्कूलों में आज से नया सत्र शुरू हो रहा है। पहले दिन ब्लॉक के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। सरकारी स्कूलों में कुशल अध्यापकों द्वारा गुणवत्ता परख शिक्षा दी जा रही है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व प्रधान तकी खान,दिलनवाज खान, दवीरा बी,अरशद खान मास्टर,जब्बार खान,ग्राम पंचायत सदस्य सैफ रजा मोन्टू, पूर्व कार्यवाहक प्रधान जावेद खान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!