सहेली के साथ गई कलीनगर की युवती का अपहरण, चार पर मुकदमा

सहेली के साथ गई कलीनगर की युवती का अपहरण, चार पर मुकदमा
पूरनपुर/पीलीभीत। पांच दिन पहले युवती अचानक घर से गायब हो गई। खोजबीन के दौरान जानकारी लगी कि वह अपनी सहेली के साथ गई है। इसके बाद कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। मामले में मां की ओर से पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कलीनगर एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया 23 जुलाई को उनकी बेटी सुबह कहीं चली गई थी। खोजने पर जानकारी हुई वह न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव गिधौर की रहने वाली अपनी सहेली के साथ गई है। पता चला माधोटांडा निवासी पवन राठौर, हरपाल पुत्रगण अमर सिंह, श्याम राठौर बेटी का अपहरण करके ले गए हैं। घटना से परिवार के लोग काफी परेशान हैं। मां ने बेटी को बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। शीघ्र लड़की को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।