पुन्नापुर टांडा में भाकियू टिकैत गुट का सदस्यता अभियान, दो दर्जन से अधिक लोग जुड़े

पुन्नापुर टांडा में भाकियू टिकैत गुट का सदस्यता अभियान, दो दर्जन से अधिक लोग जुड़े
पूरनपुर,पीलीभीत।तहसील क्षेत्र के गांव पुन्नापुर टांडा में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने भाकियू की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जशनदीप सिंह को युवा जिला उपाध्यक्ष पीलीभीत बनाया गया। भाकियू की सदस्यता अभियान में शामिल होने वाले लोगों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस दौरान भाकियू के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।सदस्यता अभियान में शामिल होने वाले लोगों में किसानों के अलावा अन्य वर्ग के लोग भी शामिल थे। भाकियू के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इस मौके पर भाकियू युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी, महासचिव बलजीत सिंह, तहसील अध्यक्ष हरजिंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




