यूपी
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जन आरोग्य मेले में मरीजों को वितरित की गई दवाएं

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जन आरोग्य मेले में मरीजों को वितरित की गई दवाएं
अमरिया क्षेत्र में पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। रविवार को नगरिया कॉलोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में डाक्टर फीरोज़ बेग ने 47 मरीजों को का उपचार किया। जिसमें अधिकतर लोग एलर्जी, बुखार, खांसी से पीड़ित रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिकारी पुर में डाक्टर समन इसरार द्वारा 44 मरीजों की देखभाल कर दवा वितरित की गई । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परेवा वैश्य में चिकित्सक इमरान द्वारा 39 मरीजों को देखा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलड़िया भिंडारा पर डॉक्टर सूचि गुप्ता द्वारा 56 मरीजों का उपचार कर दवाएं वितरित की गई।




