यूपी

पूर्व-विश्वविद्यालय परीक्षा को लेकर निरीक्षकों की बैठक,पारदर्शिता और अनुशासन पर जोर

पूर्व-विश्वविद्यालय परीक्षा को लेकर निरीक्षकों की बैठक,पारदर्शिता और अनुशासन पर जोर

पीलीभीत।स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत अपने प्रथम बैच की पूर्व-विश्वविद्यालय परीक्षा के सफल संचालन हेतु पूर्ण रूप से तैयार है।इस क्रम में परीक्षा व्यवस्था को सुचारु, पारदर्शी और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से गुरूवार को 31 जुलाई 2025 को परीक्षा निरीक्षकों के लिए एक दिशा-निर्देशात्मक बैठक आयोजित की गई।यह बैठक महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान परीक्षा अधीक्षक डॉ. प्रेम चंद्र श्रीवास्तव ने परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को स्पष्ट रूप से साझा किया।बैठक में उप-प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ० श्रेयशी, बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सक्सेना, एवं विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य—जो परीक्षा कक्ष निरीक्षक के रूप में नियुक्त किए गए हैं—उपस्थित रहे।बैठक के दौरान परीक्षा की पारदर्शिता, अनुशासन तथा विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत चर्चा की गई।प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने सभी संकाय सदस्यों से अपेक्षा की कि वे परीक्षा को निष्पक्षता एवं शुद्धता से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग देंगे। साथ ही, उन्होंने छात्र-छात्राओं के मेंटॉर संकाय सदस्यों को यह निर्देश दिया कि यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में कठिनाई अनुभव करता है, तो उसे तत्काल उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।यह बैठक महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!