यूपी

पूरनपुर में वकीलों को मिलेगा नया चैंबर? मुख्यमंत्री से भवन ध्वस्तीकरण की मांग

पूरनपुर में वकीलों को मिलेगा नया चैंबर? मुख्यमंत्री से भवन ध्वस्तीकरण की मांग

पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर में स्थित पुरानी तहसील का भवन वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। अब इस खंडहरनुमा भवन को ध्वस्त कर वहां वकीलों के लिए चैंबर बनवाने की मांग जोर पकड़ रही है। इसी सिलसिले में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।विधायक पासवान ने मुख्यमंत्री को बताया कि तहसील परिसर में स्थित पुरानी इमारत अब उपयोग लायक नहीं रही और यह दुर्घटना का कारण भी बन सकती है। उन्होंने अधिवक्ताओं के कामकाज में आ रही परेशानियों को रेखांकित करते हुए सुझाव दिया कि यदि इस स्थान पर अधिवक्ताओं के लिए चैंबर बना दिए जाएं तो न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी और वकीलों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पुरनपुर के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी ज्ञापन सौंपा।इनमें रामलीला मैदान को संरक्षित कर उसे पारंपरिक मंदिर और जन उपयोगी स्थल के रूप में विकसित करने, ग्राम माधोटांडा में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय को बालिकाओं हेतु संचालित करने तथा पुरनपुर में स्टेडियम के निर्माण की मांगें प्रमुख रहीं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही।प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पांडे, महामंत्री सुशील सक्सेना और अन्य अधिवक्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!