पूरनपुर में शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया मोहर्रम का पर्व मोहर्रम
शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स के रही मौजूद

पूरनपुर में शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया मोहर्रम का पर्व मोहर्रम
शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स के रही मौजूद
पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर मे मोहर्रम को लेकर ताजिया निकाले गए,नगर के अलावा पड़ोसी गांव के ताजिए निकाले गये।तहसील पूरनपुर नगर सहित के गांवो में रविवार को मोहर्रम का त्यौहार शांति सौहार्द के साथ मनाया गया।साथी ही कब्रिस्ता पास है मेला लगा जिसमे खेल तमाशा खेल खिलौने के अलावा भारी तादाद में मिठाइयों की दुकान लगाई गई।नगर में जगह-जगह लंगर किया गया, इमाम हुसैन की याद में जलसा का भी आयोजन हुआ।मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में फातिहाख्वानी की।शाम 5 बजे ताजियादरों ने नगर मे स्थित कर्बला में ताजियों को दफन कर फातिहा दिलाई। पूरनपुर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।आपको बतादे इस्लाम धर्म के मुताबिक,हजरत इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ मोहर्रम माह के 10वें दिन कर्बला के मैदान में शहीद हो गए थे।उनकी शहादत और कुर्बानी के तौर पर इस दिन को याद किया जाता है।कहा जाता है कि इराक में यजीद नाम का जालिम बादशाह था,जो इंसानियत का दुश्मन था।यजीद को अल्लाह पर विश्वास नहीं था।यजीद चाहता था कि हजरत इमाम हुसैन भी उनके खेमे में शामिल हो जाएं।हालांकि इमाम हुसैन को यह मंजूर न था। उन्होंने बादशाह यजीद के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया।इस जंग में वह अपने बेटे, घरवाले और अन्य साथियों के साथ शहीद हो गए।इसी को लेकर इमामे हुसैन की याद में मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाता है।




