यूपी

न्यूरिया क्षेत्र में मानव जीवन के लिए खतरा बनी बाघिन को वन विभाग की टीमों ने सफलतापूर्वक पकड़ा

न्यूरिया क्षेत्र में मानव जीवन के लिए खतरा बनी बाघिन को वन विभाग की टीमों ने सफलतापूर्वक पकड़ा

पीलीभीत।न्यूरिया क्षेत्र में बीते कुछ समय से लगातार हो रहे बाघिन के हमलों से उत्पन्न दहशत और जनहानि की गंभीर घटनाओं के मद्देनजर वन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष रेस्क्यू अभियान में बृहस्पतिवार बड़ी सफलता प्राप्त हुई। सात लोगों की जान ले चुकी आदमखोर बाघिन को वन विभाग की 20 टीमों द्वारा घेराबंदी कर सुरक्षित रूप से पकड़ा गया।डीएफओ मनीष सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में लगभग 1 किलोमीटर क्षेत्र को घेर कर सघन खोज अभियान चलाया गया, जिसमें आधुनिक उपकरणों जैसे ड्रोन, ट्रैप कैमरे, ट्रैंक्यूलाइजर गन एवं विशेष प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड का उपयोग किया गया। अंततः बाघिन को डंडिया गांव के समीप एक आम बाग में चिन्हित कर ट्रैंक्यूलाइज कर पिंजरे में सुरक्षित कैद कर लिया गया।वन विभाग द्वारा बाघिन को आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत उपयुक्त सुरक्षित स्थल (टाइगर रेस्क्यू सेंटर/ रिजर्व क्षेत्र) में स्थानांतरित किया जाएगा।इस कार्रवाई के पश्चात जनपद प्रशासन एवं वन विभाग आम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य जीवनचर्या में लौटते हुए वन क्षेत्र के आसपास सावधानी बरतें। ग्रामीणों की सतर्कता एवं सहयोग के लिए जिला प्रशासन सभी का आभार प्रकट करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!