यूपी
नूरी मस्जिद कमेटी ने कराया लंगर भारी तादाद में पहुंचे लोग

नूरी मस्जिद कमेटी ने कराया लंगर भारी तादाद में पहुंचे लोग
पीलीभीत।मोहर्रम की 9 तारीख की रात नूरी मस्जिद कमेटी के लोगों ने लंगर बनवाया जिसमें भारी संख्या में लोग लंगर खाने पहुंचे।वहीं इस मौके पर मस्जिदों में इमामे हुसैन की शहादत का जिक्र किया गया है। और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने को कहा गया।बिलसंडा कस्बे के नूरी मस्जिद कमेटी के लोगों ने इमामे हुसैन की याद में लंगर बनवाया जिसमें चने की दाल और तंदूरी रोटी का इंतजाम किया गया। लंगर में क़स्बे के लोगो ने भारी संख्या में लंगर में हिस्सा लिया।वहीं इस मौके पर इशा की नमाज के बाद नूरी मस्जिद के पेशे इमाम मौलाना असगर हुसैन मिस्बाही ने इमाम हुसैन का वाक्या सुनाया।वाक्या सुनकर लोगो की आखें आंसुओं की धार से भर गई। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।




