नेकी की दीवार संस्था ने तहसील परिसर में पौधा वितरण व वृक्षारोपण जागरूकता अभियान चलाया

नेकी की दीवार संस्था ने तहसील परिसर में पौधा वितरण व वृक्षारोपण जागरूकता अभियान चलाया
पूरनपुर,पीलीभीत।पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने हेतु नेकी की दीवार सामाजिक संस्था ने तहसील में एक विशेष पौधा वितरण अभियान का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन को नि:शुल्क पौधे वितरित किए गए और वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में संस्था के समर्पित छात्र सदस्य सीरतपाल कौर,सुप्रीत कौर,करनजोत सिंह और करनप्रीत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।साथ ही वृक्षों से मिलने वाले ऑक्सीजन,छाया, मिट्टी संरक्षण और जल संतुलन जैसे लाभों पर भी प्रकाश डाला।यह अभियान संस्था के समन्वयक गुरमेल सिंह के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।उनकी योजना, मार्गदर्शन और समर्पण से ही यह आयोजन व्यापक स्तर पर संभव हो सका।नेकी की दीवार सामाजिक संस्था का उद्देश्य है समाज में पर्यावरण,मानव सेवा और जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देना।संस्था आने वाले समय में भी इस तरह के और अभियान आयोजित करती रहेगी।