यूपी

नेकी की दीवार के सहयोग से बाघ संरक्षण की पाठशाला

बाघ बचाओ, जंगल बचाओ: चैतन्य स्कूल में गूंजा संदेश

नेकी की दीवार के सहयोग से बाघ संरक्षण की पाठशाला

बाघ बचाओ, जंगल बचाओ: चैतन्य स्कूल में गूंजा संदेश

पीलीभीत।ग्लोबल टाइगर डे के अवसर पर बुधवार को श्री चैतन्य टेक्नोलॉजी स्कूल, पूरनपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाघ संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के प्रति संवेदनशील बनाना था।विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के संदर्भ में बाघों के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।उन्हें बताया गया कि किस प्रकार मानवीय गतिविधियों के चलते वन्यजीवों का अस्तित्व संकट में है और इसके समाधान हेतु सहअस्तित्व की भावना विकसित करना आवश्यक है।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. संगीता भारद्वाज ने की।इस अवसर पर अकादमिक टीम से गुरप्रीत सत्संगी एवं आनंद सर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।वक्ताओं ने बाघों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए संरक्षण के प्रयासों में जनसहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम में ‘नेकी की दीवार’ संस्था द्वारा विषय संबंधित साहित्य उपलब्ध कराया गया, जिससे बच्चों को विषय की गहन समझ विकसित करने में मदद मिली।कार्यक्रम में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन हेतु डिस्को का आयोजन भी किया गया, जिससे पर्यावरणीय संदेश को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जा सका।विद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की पहलें बच्चों में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!