लखनऊ में उपमुख्यमंत्री से कैफ़ रज़ा की शिष्टाचार मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ में उपमुख्यमंत्री से कैफ़ रज़ा की शिष्टाचार मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
पीलीभीत।उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से कैफ़ रज़ा, जोकि कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि एवं उत्तर प्रदेश युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, ने रविवार को उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर दोनों के बीच प्रदेश के युवाओं, आम जनता और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर और सकारात्मक चर्चा हुई।कैफ़ रज़ा ने उपमुख्यमंत्री को अपने संगठनात्मक कार्यों और ज़मीनी स्तर पर युवाओं से जुड़े अनुभवों से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं के रोज़गार, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और सरकारी योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन जैसे विषयों पर फोकस करते हुए अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि युवा शक्ति को संगठित कर समाजहित में रचनात्मक दिशा दी जाए, इसके लिए सरकार और संगठन के बीच समन्वय और मज़बूती से काम किया जाए। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैफ़ रज़ा के कार्यों की सराहना की और उन्हें सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार हर उस प्रयास का समर्थन करेगी, जो जनहित और विशेष रूप से युवा कल्याण को केंद्र में रखकर किया जा रहा है।यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई और दोनों ही पक्षों ने भविष्य में प्रदेश के विकास और युवाओं के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने के संकल्प को दोहराया।इस अवसर पर संगठन से जुड़े कुछ अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात को प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक बताया।




