यूपी

कमेंट करने पर नोटिस, ग्रुप की गोपनीयता भंग करने वाले कर्मचारी पर नहीं हुई कार्रवाई

कमेंट करने पर नोटिस, ग्रुप की गोपनीयता भंग करने वाले कर्मचारी पर नहीं हुई कार्रवाई

पूरनपुर/पीलीभीत। प्रत्येक रविवार को सभी पीएचसी व सीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। स्वास्थ्य कर्मी विभाग द्वारा बनाए गए ग्रुप पर फोटो अपलोड करते हैं। चार दिन पहले एक महिला स्वास्थ्य कर्मी द्वारा ग्रुप पर फोटो अपलोड किए गए थे। इसपर एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी ने महिला कर्मचारी के फोटो पर अभद्र टिप्पणी की। मामला अखबारों की सुर्खियां बन गया। इस पर विभाग ने तत्काल संज्ञान लेकर कर्मचारी के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया। विभाग के ग्रुप की गोपनीयता को सार्वजनिक करने वाले के खिलाफ अभी तक किसी प्रकार का कोई नोटिस या जांच नहीं की गई। यह एक अपने आप में सवाल है। विभागीय ग्रुप की गोपनीयता भंग करने वाले कर्मचारी के खिलाफ अभी तक जांच न होने पर सबाल उठ रहे हैं। नोटिस क्यों जारी नहीं किया गया ? स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए विभागीय ग्रुप में फोटो अपलोड करने और महिला कर्मचारी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ जांच समिति गठित की गई है। अब देखना यह है कि विभागीय ग्रुप की गोपनीयता भंग करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कब तक जांच शुरू होती है ? विभागीय गोपनीयता भंग करने के मामलों में अक्सर जांच समिति का गठन किया जाता है और दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। जैसे कि निलंबन या अन्य दंड। यह सुनिश्चित करने के लिए कि विभागीय गोपनीयता बनी रहे।ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई कर्मचारी विभागीय गोपनीयता को भंग ना कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!