यूपी
खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर भारतीय बजरंग दल ने जताई नाराजगी
सूचना मिलने के बाद सीओ और कोतवाल ने पुलिस के साथ पहुंचकर की जांच

खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर भारतीय बजरंग दल ने जताई नाराजगी
सूचना मिलने के बाद सीओ और कोतवाल ने पुलिस के साथ पहुंचकर की जांच
पूरनपुर,पीलीभीत। गांव के नजदीक खेतों में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से खलबली मच गई। सूचना मिलने के बाद खलबली मच गई। भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की। सीओ और कोतवाल ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर पड़ताल की है। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार गोवंशीय पशुओं के वध को लेकर एक समुदाय के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के वध पर लगाम नहीं लग पा रही है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई की बावजूद तस्कर घटनाओं को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। रविवार क्षेत्र के गांव सिरसा के नजदीक खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर क्षेत्र में खलबली मच गई। जानकारी लगने के बाद भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा कार्यकर्ता के साथ पहुंच गए। उन्होंने पवित्र माह सावन में हो रही घटनाओं पर पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। जानकारी लगने के बाद सीओ प्रतीक दहिया और कोतवाल सतेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले घुंघचाई क्षेत्र में क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। सीओ दहिया ने बताया सूचना मिलने के बाद कोतवाल के साथ पहुंचकर मौके पर पड़ताल की है। एक गोवंशीय पशु के अवशेष मिले हैं। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जांच की जा रही है।