यूपी

कांग्रेस ने संविधान बचाओ सम्मेलन का किया आयोजन

कांग्रेस ने संविधान बचाओ सम्मेलन का किया आयोजन

पीलीभीत।बुधवार को कांग्रेस का संविधान बचाओ सम्मेलन पूरनपुर विधानसभा के अंतर्गत कलीनगर के रॉयल पैलेस में किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष कांग्रेस हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि आज हम सभी लोग माननीय राहुल गांधी जी द्वारा उनकी प्रेरणा से प्रेरित भारतीय संविधान को बचाने के लिए यहां इक्कठे हुए हैं भाजपा सरकार देश में नफरत फैला रही है इसके साथ हम सभी लोगों धर्म के नाम पर आपस में लड़ा कर देश में तानाशाही बनाकर इस देश को बेचने का काम कर रही है प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 5000 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया।जिसमें हम गरीबों के बच्चों को शिक्षा ना मिल सके बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान बनाकर सभी पिछड़ो वंचितों गरीबों दलितों को जो अधिकार दिए हैं आज वह अधिकार हमसे भाजपा सरकार सभी शीनने जा रही है इसलिए आज हम सभी लोग धर्म ऊच नीच के भेदभाव को मिटाकर एक साथ होकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और अपने संविधान की रक्षा कर सके और देश में कांग्रेस की सरकार बनाकर हम सभी लोग खुशहाल हो सके।इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष जाहिद खान जिला सचिव क्यूम खान उर्फ गुड्डू,नरेश चंद्र शुक्ला,वासुदेव ठाकुर, करनजीत सिंह, मुनेंद्र पल सक्सेना, राजेश वर्मा,किरणपाल सिंह गुरमीत सिंह गीता,जुल्फिकार खान यूसुफ मालिक,अय्याश खान,अनवार खान बादशाह खान,मुन्ना खान ,शरीफ अहमद, मो पप्पू ,धर्मवीर वर्मा, रामशरण वर्मा, डालचंद वर्मा ,रेहान खान , सुलेमान खान,ईश्वर दयाल ,पासवान त्यागीजीत सरोज, महारानी पाल ,शमशाद खान ,डॉ वाहिद खान, मोहम्मद कैफ,ताज मोहम्मद आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!