यूपी
जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने सौपा ज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने सौपा ज्ञापन
पूरनपुर,पीलीभीत।देश में बढ़ती आबादी और जनसंख्या असंतुलन को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी पूरनपुर को ज्ञापन सौंपा। परिषद के जिलाध्यक्ष दयाल विश्वास के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया कि देश के कई हिस्सों में हिंदू त्योहारों और शोभायात्राओं पर हमले बढ़े हैं, जिससे हिंदू समाज असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसमें पश्चिम बंगाल, कश्मीर और बांग्लादेश में हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए जनसंख्या असंतुलन को इनका प्रमुख कारण बताया गया। परिषद का कहना है कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति दो से अधिक संतानें पैदा करता है तो उसे सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए और कठोर दंड का प्रावधान हो। साथ ही, विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण कराने वाले गिरोहों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी कार्रवाई की मांग की गई।परिषद का कहना है कि यह मांग सिर्फ किसी समुदाय विशेष को लेकर नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा, विकास और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए है। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार जल्द इस पर ठोस कदम उठाएगी।




