जन समस्याओं के निस्तारण को आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे अधिकारी!

जन समस्याओं के निस्तारण को आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे अधिकारी
पीलीभीत।गुरुवार को जन कल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह टीम के साथ अपर जनपद न्यायाधीश/ पूर्वकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद पीलीभीत से उनके कार्यालय पर मिले। संस्था के अध्यक्ष ने जन कल्याण सुरक्षा संघ द्वारा संगठन के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि संस्था के द्वारा समाज के दबे कुचले,शोषित, वंचित गरीब, किसान मजदूर, विकलांग एवं कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करने का काम करता है। संगठन उनकी समस्याओं का समाधान करने का काम करता है। संस्था के माध्यम से हम जनता की समस्याओं को लेकर जनता की आवाज उठाते रहते हैं। अपर जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार ने कहा कि आपको विधिक सेवाएं प्रदान किए जाने हेतु जनपद में स्पेशल सेल का गठन किया गया है जिसमें आपको सदस्य बनाया गया है। आप जनता की उचित समस्याओं को उठाने का काम करेंगे। हम आपका पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे जहां भी आपके कार्यक्रम होंगे संबंधित अधिकारियों को भी दिशा निर्देश कर उनको वहां भेजने का कार्य करेंगे। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा जनता की समस्याओं का समाधान हो सके। अपर जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार को जनकल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने संस्था का पदक देकर सम्मानित किया इस दौरान जेकेएसएस के नगर अध्यक्ष अवनीश कुमार भारती एडवोकेट, नगर कानूनी सलाहकार होशियार सिंह एडवोकेट, कानूनी सलाहकार पीलीभीत बाबू शाह एडवोकेट कार्यालय प्रभारी पीलीभीत अरविन्द कुमार मैजूद रहें!