यूपी

जमीन कब्जे के विरोध में महिला की पिटाई, ईंट-पत्थर से हमला

तीनों आरोपी फरार सेहरामऊ पुलिस ने केस किया दर्ज

जमीन कब्जे के विरोध में महिला की पिटाई, ईंट-पत्थर से हमला

तीनों आरोपी फरार सेहरामऊ पुलिस ने केस किया दर्ज

पूरनपुर,पीलीभीत। जमीन पर कब्जा के विरोध में परिवार के ही कुछ लोगों ने महिला की पिटाई लगा दी। इसके बाद ईंट पत्थर से हमला कर दिया। घटना को लेकर कई लोग पहुंच गए। तभी आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव बारी बुझिया की रहने वाली राजवीर कौर ने बताया गांव में अलग-अलग गाटा संख्ता में स्थित जमीन उनके नाम है। परिवार के ही दलजीत सिंह पुत्र रूप सिंह, नरेंद्र कौर पत्नी बलजीत सिंह, मंजीत कौर पत्नी रूप सिंह ने उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। शिकायत करने पर कई बार आरोपी मारपीट कर चुके हैं। पंचायत होने के बावजूद फैसला नहीं माना। 27 जुलाई को जमीन पर कब्जा के विरोध में तीनों आरोपी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई लगा दी। महिला के वीडियो बनाने पर आरोपियों ने उसपर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!