जिलाधिकारी व एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
बंदियों से की बातचीत,समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी व एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
बंदियों से की बातचीत,समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किशोर बैरक,महिला बैरक तथा अन्य बैरकों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिए। महिला बैरक में उन्होंने महिला बंदियों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और सुधार हेतु सुझाव दिए।किशोर बैरक के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इच्छुक किशोर बंदियों को कम्प्यूटर शिक्षा की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें भविष्य में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल सके।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मानक के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन बंदियों के पास जमानत हेतु वकील उपलब्ध नहीं हैं, उनकी सूची तैयार की जाए, ताकि उन्हें विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।इस अवसर पर जेल अधीक्षक,जेलर सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।




