जीआरपी पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को दबोचा, एक 15 साल से था फरार

(विकास सिंह)
मैलानी, खीरी।रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक करीब 15 वर्षों से फरार चल रहा था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग लखनऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे द्वितीय अनुभाग लखनऊ के मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जीआरपी मैलानी सुधेश कुमार ने अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन गोला व मैलानी में दबिश देकर अभियुक्तों को पकड़ा।गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेश उर्फ राजू पुत्र सोनपाल निवासी ग्राम वेदला थाना सिधौली जनपद शाहजहांपुर शामिल है, जो लगभग 15 वर्षों से फरार था।दूसरा अभियुक्त विश्वजीत सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी स्टेशन पुरवां वाकेगंज थाना मैलानी जनपद लखीमपुर है, जिसे रेलवे स्टेशन मैलानी से गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधेश कुमार के अलावा मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार और चालक ओमप्रकाश शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।