यूपी

हरियाली तीज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी परंपरा और उत्साह की झलक

हरियाली तीज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी परंपरा और उत्साह की झलक

पीलीभीत।कायस्थ सेवा समिति की महिला शाखा द्वारा बुधवार को कायस्थ भवन में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ हरियाली तीज पर्व का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक अवसर पर विविध मनोरंजक और रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिनमें हाउजी, डांडिया, लकी ड्रा और सामूहिक नृत्य प्रमुख आकर्षण रहे। हाउजी गेम में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ भाग लिया। क्विक-3 की विजेता कनक जौहरी रहीं, जबकि कॉर्नर की श्रेणी में स्मृति सक्सेना ने विजेता का खिताब प्राप्त किया। हाउजी की प्रथम विजेता पल्लवी श्रीवास्तव, द्वितीय विजेता अंजू सक्सेना, फर्स्ट लाइन की विजेता आशु सक्सेना, सेकंड लाइन की विजेता पूनम श्रीवास्तव और थर्ड लाइन की विजेता पुनः स्मृति सक्सेना रहीं। इसके अतिरिक्त फर्स्ट गेम की विजेता पूनम श्रीवास्तव, सेकंड गेम की ऊषा सक्सेना तथा थर्ड गेम में आशु सक्सेना विजयी घोषित की गईं। लकी ड्रा का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार शाम ठीक 5:00 बजे किया गया, जिसमें उपस्थित सभी सदस्याओं के बीच से नाम निकाले गए। इस ड्रा की विजेता पूनम श्रीवास्तव रहीं, जिन्हें सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बधाई दी।कार्यक्रम की सांस्कृतिक छटा तब और निखर उठी जब डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें मधु कुमार, सौम्या सक्सेना, निधि, अनीता सक्सेना, सुनीता जौहरी, रश्मि सक्सेना और वर्षा सक्सेना आदि ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन जीत लिया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समिति के सदस्यों ने सहभागिता की।कार्यक्रम का समापन पारंपरिक सौहार्द और स्नेहपूर्ण वातावरण में सूक्ष्म जलपान के साथ किया गया। हरियाली तीज के इस भव्य आयोजन ने सभी उपस्थितजनों के मन में हर्ष,उल्लास और सांस्कृतिक समरसता की भावना भर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!