यूपी

हरियाली तीज पर रंग-बिरंगे जश्न में झूमीं महिलाएं

शिवानी जायसवाल के नेतृत्व में तीज उत्सव,महिलाओं ने दिखाया सांस्कृतिक हुनर

हरियाली तीज पर रंग-बिरंगे जश्न में झूमीं महिलाएं

शिवानी जायसवाल के नेतृत्व में तीज उत्सव,महिलाओं ने दिखाया सांस्कृतिक हुनर

पीलीभीत।बिलसंडा स्थित अनिल बैंकेट हॉल में हरियाली तीज के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष शिवानी जायसवाल ने किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।महिलाओं ने रंग-बिरंगे छातों के साथ सज-धजकर कार्यक्रम में शिरकत की और डीजे की धुनों पर जमकर नृत्य किया। साथ ही, उन्होंने मेहंदी रचाकर, पारंपरिक परिधानों में सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम ने महिलाओं को एक मंच पर लाकर एकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा दिया। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय देते हुए त्योहार की महत्ता को उजागर किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष शिवानी जायसवाल ने कहा कीइस तरह के आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। हमें अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और समाज में अपनी भूमिका को मजबूती से निभाना चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!