यूपी

ग्राम पंचायत अधिकारी के नेतृत्व में प्रधान सहित ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

ग्राम पंचायत अधिकारी के नेतृत्व में प्रधान सहित ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

हजारा,पीलीभीत।ट्रांस शारदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरतपुर मे ग्राम प्रधान शमशेर आलम व ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम शंकर व वनविभाग टीम ने ग्राम पंचायत सचिवालय पर कई हरे फल दार पेड़ लगाए। इस दौरान प्रधान कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि एक पौधा अपने मां के नाम लगाए।इससे पूरे क्षेत्र में हरियाली ही हरियाली दिखाई देने लगेगी।उन्होने ग्राम पंचायत के हर व्यक्ति से अपील की हर घर परिवार के सदस्य एक मां के नाम से अपने अपने खेतों और खलिहानों में पौध लगाएं ताकि गांव हर समय हरा भरा बना रहे।इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम शंकर ने कहा कि पर्यावरण का जिस तरह से संतुलन बिगड़ रहा है उसे देखते हुए बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि खुद तो हम सभी पौधे लगाएंगे ही साथ में पूरी ग्राम पंचायत के लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करेंगे। बताया कि हमारे जीवन में किस तरह पौधे उपयोगी हैं। इनसे हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन मिलता है।इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा ग्राम सचिवालय से वृक्षों को लेकर अपने आसपास के खाली जमीन खेत खलिहान व घरों के आसपास पेड़ों को लगाया तथा उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया।इस दौरान प्रधान शमशेश आलम,सचिव प्रेम शंकर,पुष्कर सिंह वन दरोगा,वाचर महेंद्र राम, वाचर शम्भू,राम अवध चौहान, नन्दलाल चौहान, शेरसिहं आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!