गांधी सभागार में खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण कार्यक्रम संपन्न
युवाओं को जोड़ने के लिए मंगल दलों को प्रोत्साहन सामग्री वितरित

गांधी सभागार में खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण कार्यक्रम संपन्न
युवाओं को जोड़ने के लिए मंगल दलों को प्रोत्साहन सामग्री वितरित
पीलीभीत।जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग जनपद पीलीभीत के तत्वाधान में चयनित मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को गांधी सभागार पीलीभीत में आयोजित किया गया।इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय सिंह गंगवार राज्यमंत्री गन्ना एवं चीनी मिलें उद्योग उ0प्र0 सरकार के अनुज प्रतिनिधि अजय सिंह गंगवार ब्लाक प्रमुख ललौरीखेड़ा एवं विशिष्ट अतिथि ज्ञानेंद्र सिंह जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार श्रीवास उपस्थित रहे I 17 युवक मंगल दल एवं 36 महिला मंगल दल को प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया।शेष चयनित दलों को सभी विकास खण्ड के सभागार में इस सप्ताह में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वितरण कार्य किया जाएगा।जिलाधिकारी द्वारा मंगल दलों की सार्थकता एवं उपयोगिता को समझाया गया एवं किसी भी प्रकार के कार्यों के लिए सीधे संपर्क करने के लिए एवं सामजिक विकास,पौधारोपण हेतु अपना योगदान करने के लिए कहा गया I मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मंगल दलों के कार्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विशेष रूप से बताया गया।मुख्य अतिथि द्वारा मंगल दलों के सामाजिक कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं में जुड़ने का एवं युवाओं को जोड़ने का आह्वाहन किया गया एवं अपने स्तर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम में आए सभी दलों को एक एक पौधा देते हुए पौधारोपण मिशन को एवं ग्रीन चौपाल में मंगल दलों की भागीदारी की शुरुआत की गई।अमित कुमार प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की समस्त जानकारी देते हुये सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अन्नपूर्णा मिश्रा एवं श्री छविराम सिंह उपस्थित रहे।मंच का संचालन हरिओम बाजपेई किया गया।कार्यालय स्टाफ हेमन्त कुमार,मोतीराम,कुमारी लता कश्यप महेंद्र कुमार,सागर बाबू,सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।




