दलितों पर हमले से नाराज भाकपा ने तहसील में किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

दलितों पर हमले से नाराज भाकपा ने तहसील में किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पूरनपुर,पीलीभीत। प्रयागराज में दलित और आदिवासी पर हुए हमले के खिलाफ भाकपा माले ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सांसद को रास्ते में रोकने पर भी नाराजगी जताई। घटना में शामिल आरोपियों और पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में पांच सूत्रीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया है।
मंगलवार भाजपा वाले में तहसील पहुंचकर प्रयागराज जिले के थाना करछना के गांव में 29 जून को दलित आदिवासियों पर हुए हमले की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्वर्ण सामंती दबंग और पुलिस संरक्षण में हमला होना बताया। 12 अप्रैल 2025 को गांव के ही देवी शंकर को जलाकर मार दिया गया था। जानकारी पर 29 जून को भीम आर्मी प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद परिवार से मिलने जा रहे थे। इस पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें गांव जाने नहीं दिया। उनके इंतजार में बैठे लोगों ने स्थानीय बंद भडेवरा बाजार में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस पर दबंगों ने पुलिस के साथ मिलकर हमला कर दिया। गाड़ियों को तोड़ा, जलाया। इसके साक्ष्य वीडियो मौजूद है। इस मामले में हमलावरो पर कार्रवाई करने के बजाय 75 दलित आदिवासियों को गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया गया। मामले में मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा गया। इसमें जेल में बंद बेगुनाहों पर मुकदमे हटाकर रिहा करने। घटना की उच्च स्तरीय जांच करने। मारे गए दलित देवी शंकर के परिवार को न्याय, मुआवजा जमीन पर सदस्य को नौकरी देने सहित अन्य मांगे शामिल है। इस मौके पर जिला प्रभारी अफरोज आलम, देवाशीष राय, शाहिद खान, देवी दयाल, सईद खान, सहित और कोलकाता मौजूद रहे।




