डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी शर्मनाक, ऐसा बोलने वालों का हो सामाजिक बहिष्कार
भाजपा समर्थक मौलाना की जुबान से निकला ज़हर, महिला सम्मान पर दोहरी नीति उजागर

डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी शर्मनाक, ऐसा बोलने वालों का हो सामाजिक बहिष्कार
भाजपा समर्थक मौलाना की जुबान से निकला ज़हर, महिला सम्मान पर दोहरी नीति उजागर
पीलीभीत।सपा नेता तौफीक अहमद कादरी ने भाजपा समर्थित एक मौलाना द्वारा सपा सांसद डिंपल यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बयान न सिर्फ महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है, बल्कि भाजपा की महिला सम्मान को लेकर दोहरी सोच को भी उजागर करता है। उन्होंने कहा कि एक महिला जनप्रतिनिधि, सबसे बड़ी पंचायत यानी संसद की सदस्य पर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है। ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और समाज में इनका बहिष्कार किया जाना चाहिए। ये न तो किसी धर्म के ठेकेदार हैं और न ही धर्मगुरु — इन्हें किसी भी महिला के बारे में ऐसा बोलने का कोई अधिकार नहीं है। कादरी ने कहा कि भाजपा नेता संसद में महिला सम्मान का दिखावा करते हैं, लेकिन जब बात मणिपुर की पीड़ित महिलाओं या बिल्किस बानो जैसे मामलों की होती है, तो वही लोग चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने कहा कि “डिंपल यादव सिर्फ अखिलेश यादव की पत्नी नहीं, बल्कि एक सशक्त, शिक्षित और गरिमामयी महिला नेता हैं। उनके खिलाफ ऐसी भाषा का प्रयोग पूरे देश की महिलाओं का अपमान है।तौफीक कादरी ने अपील की कि आज डिंपल यादव के साथ खड़ा होना, महिला सम्मान और बदलाव की राजनीति के साथ खड़ा होना है।




