द वर्डेंट पब्लिक स्कूल में अभिभावक संगोष्ठी का हुआ सफल आयोजन

द वर्डेंट पब्लिक स्कूल में अभिभावक संगोष्ठी का हुआ सफल आयोजन
पूरनपुर,पीलीभीत।द वर्डेंट पब्लिक स्कूल में गुरूवार को एक प्रेरणादायक पैरेंट्स सेमिनार (अभिभावक संगोष्ठी) का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक, मानसिक और नैतिक प्रगति को लेकर विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करना था।कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरपर्सन अरशद खान वर्चुअल जुड़े और कहा कि “आज के समय में बच्चों की शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि नैतिकता, आत्मनिर्भरता और सामाजिकता का विकास भी उतना ही आवश्यक है। इसमें अभिभावकों और शिक्षकों की साझी जिम्मेदारी है।इसके उपरांत विद्यालय के एम. डी.असद खान ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा विद्यालय प्रत्येक परिस्थिति में अभिभावकों के साथ है।विद्यालय का उद्देश्य कम शुल्क में अच्छी शिक्षा प्रदान करना है और प्रत्येक बच्चे के भविष्य को उज्ज्वल बनाना है।विद्यालय की प्रधानाचार्या देवेंद्र कौर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों, बच्चों के प्रदर्शन और शैक्षणिक नीतियों की जानकारी दी। वहीं प्रशासनिक इंचार्ज उजमा खान ने विद्यालय के अनुशासन,शिक्षकों की मेहनत और शिक्षण पद्धति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “विद्यालय का हर शिक्षक बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।।इसके पश्चात खुले संवाद के माध्यम से अभिभावकों के सुझाव एवं विचार भी सुने गए।अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण गुणवत्ता और बच्चों में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना की। कई माता-पिता ने कहा कि विद्यालय की टीम जिस समर्पण से कार्य कर रही है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है ।




