क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

चोरों की दहशत ने ग्रामीणों की उड़ाई नींद, रात भर जागकर पहरा दे रहे लोग

सेहरामऊ उत्तरी इलाके में चोरों के आतंक से सहमे ग्रामीण, सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल

सेहरामऊ उत्तरी इलाके में चोरों के आतंक से सहमे ग्रामीण, सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल

पूरनपुर, पीलीभीत।

चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अब चोर चोरी से पहले ड्रोन कैमरे से गांवों की रेकी कर रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। बीते कुछ दिनों से गांवों में संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखे जा रहे हैं, जिसके बाद ग्रामीणों ने रात में जागकर टोली बनाकर पहरा देना शुरू कर दिया है।वही आसमान में ड्रोन उड़ने की घटना को पुलिस अफवाह बता रही है।ग्रामीणों का कहना है कि पहले तो चोर रात के अंधेरे में खेतों और घरों में सेंध लगाते थे, लेकिन अब वे पहले ड्रोन से मकानों और रास्तों की जानकारी जुटा रहे हैं। रात के वक्त घरों की छतों और आंगनों में मंडराते ड्रोन देख ग्रामीणों में डर बैठ गया है। कई गांवों में लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मगर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीण इलाके के गांवों में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से गांव-गांव में चोर होने की सूचना ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। हालात यह हैं कि लोग अब रात में चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं। चोरी की बढ़ती घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने आपस में टोली बनाकर रात-रात भर जागकर पहरा देना शुरू कर दिया है ताकि अपने घरों और खेतों की सुरक्षा कर सकें।ग्रामीणों का कहना है कि बीते एक सप्ताह में कई गांवों में चोरों की आहट देखने को मिल चुकी है।कई बार चोरों को भागने पर मजबूर भी किया गया लेकिन पुलिस को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे चोरों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं।सेहरामऊ उत्तरी इलाके के सोंधा, बागर, पजाबा, पटिहन, जगतपुर, जोगराजपुर, दौलतपुर,महुआ, कुर्रेया, महादेव, रसूलापुर, नवदिया आसपास के कई गांवों में रात होते ही लोग समूह बनाकर लाठी-डंडों के साथ गश्त कर रहे हैं। महिलाओं और बच्चों में डर का माहौल है। कई बुजुर्गों ने कहा कि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि लोगों को रातभर जागना पड़े। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।ग्रामीणों ने यह भी मांग रखी कि गांवों में सड़क किनारे और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं ताकि चोरी की वारदातों को रोका जा सके। कुछ गांवों के प्रधानों ने भी प्रशासन से शिकायत की है कि लगातार चोरी की वारदातें पुलिस गश्त की पोल खोल रही हैं।रात होते ही गांवों में लोग लाठी-डंडे लेकर टोली बनाकर पहरा दे रहे हैं। महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में ड्रोन उड़ाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी मांग की गई है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ सकता है। फिलहाल लोग अपनी सुरक्षा खुद करने को मजबूर हैं और प्रशासन से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!