यूपी

बिजली करंट लगने से दंपति की बिगड़ी हालत, पति की मौत  

बिजली करंट लगने से दंपति की बिगड़ी हालत, पति की मौत  

पूरनपुर/पीलीभीत। बिजली करंट लगने के बाद पति को बचाने पहुंची महिला की भी हालत बिगड़ गई। घटना को लेकर खलबली मच गई। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई घटना से कोहराम मचा हुआ है।कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव सबलपुर रम्पुरा फकीरे के रहने वाले जगदीश पुत्र निर्मल घर पर थें। शनिवार दोपहर लगभग उनको बिजली का करंट लग गया। यह देख महिला रामवती अपने पति को बचाने पहुंची। तभी वह भी करंट की चपेट में आ गई। जानकारी लगते ही परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिवार के लोग दंपति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!