यूपी

बेनीचौधरी मोहल्ले में पकड़ा गया मगरमच्छ,लोगों ने ली राहत की सांस

बेनीचौधरी मोहल्ले में पकड़ा गया मगरमच्छ,लोगों ने ली राहत की सांस

पीलीभीत।शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मोहल्ला बेनीचौधरी में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय निवासियों ने एक मगरमच्छ को घूमते हुए देखा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई और कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित क़ैद कर लिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मगरमच्छ पिछले दो-तीन दिनों से मोहल्ले के पास स्थित नाले अथवा जलभराव वाले क्षेत्र में देखा जा रहा था।इससे आसपास के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था।मोहल्लेवासियों ने वन विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचना दी,जिसके बाद एक संयुक्त अभियान की योजना बनाई गई।इस अभियान का नेतृत्व आईसीओपी, देवहा के प्रभारी देवेन्द्र कुमार सिंह राना ने किया। वे स्वयं मौके पर मय पुलिस बल के पहुंचे। वन विभाग की टीम ने पूरी सावधानी और रणनीति के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया और मगरमच्छ को सकुशल पकड़ लिया।
सिंह राना ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मगरमच्छ को किसी जल स्रोत, संभवतः देवहा नदी से बहकर मोहल्ले तक आने की संभावना है।उन्होंने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा भी हमारी प्राथमिकता है।लोगों में दिखा संतोष और आभार
मगरमच्छ पकड़े जाने की खबर जैसे ही फैली, मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और वन विभाग व पुलिस टीम की सराहना की। मोहल्लेवासी ने बताया, “हम सभी बहुत डरे हुए थे,बच्चों को बाहर खेलने से रोक दिया था। अब जब मगरमच्छ को पकड़ लिया गया है, तो हम चैन की नींद ले सकेंगे।वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में जंगली जानवर या मगरमच्छ जैसी कोई गतिविधि दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और तुरंत नजदीकी वन विभाग कार्यालय या पुलिस को सूचित करें। ऐसे मामलों में सतर्कता और त्वरित सूचना ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।मगरमच्छ को फिलहाल वन विभाग की निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकीय जांच के बाद उसे वापस किसी सुरक्षित जल स्रोत में छोड़ने की योजना है,ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!