यूपी

औने-पौने दामों पर यूरिया खरीदने को विवश हैं किसान, कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

औने-पौने दामों पर यूरिया खरीदने को विवश हैं किसान, कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

कलीनगर,पीलीभीत।क्षेत्र के किसान इन दिनों अत्यधिक परेशान हैं।आवश्यक खाद की किल्लत और कालाबाजारी के चलते उन्हें औने-पौने दामों पर यूरिया खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।इस गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सरकारी वितरण व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। किसान जब सहकारी समितियों और अधिकृत केंद्रों पर जाते हैं तो उन्हें खाद नहीं मिलती,जबकि खुले बाजार में वही खाद ऊंचे दामों पर आसानी से उपलब्ध है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एक ओर तो सरकार किसानों के हितैषी होने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर खेतों की रीढ़ माने जाने वाले यूरिया जैसे खाद की कालाबाजारी रोकने में नाकाम रही है।
तहसील कलीनगर मे कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा। राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में बताया प्रदेश में खरीफ की फसल की बुआई चल रही है।किसानों को इस समय धान की फसल के लिए यूरिया खाद और सिंचाई के लिए पानी की अत्यंत आवश्यकता है। भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली एवं उनकी आय को दुगुनी करने का वादा किया था किन्तु वह वादा आज पूरी तरह खोखला साबित हुआ है।वास्तविकता तो यह है कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों को मुफत बिजली देना तो दूर बिजली आपूर्ति की कमी के चलते उन्हे सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है और खाद के लिए दर- दर भटकना पड़ रहा है। आज किसान यूरिया और सिंचाई के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा है और यूरिया खाद के लिए किसान सहकारी समितियों व निजी दुकानों पर कालाबाजारी के चलते इस उमस भरी गर्मी में दिन-दिन भर लाइन लगाकर औने-पौने बढे दागों पर खरीदने के लिए विवश है।प्रदेश का अन्नदाता किसान आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और भाजपा की दोहरी नीति के चलते अपनी बदहाली पर आसू बहा रहा है।कांग्रेस सदैव किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों की जन समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।ज्ञापन देने वालों में जाहिद खान,नफीस,मुनेंद्र पाल,राजेश शर्मा,अनवर खां,हामिद खान,जुल्फिकर खान,अहमद खान,रोहित कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!