युवाराजनीति

अल्पसंख्यक परिषद में युवा नेतृत्व को बढ़ावा,हसीब खान को मिला अध्यक्ष पद

अल्पसंख्यक परिषद में युवा नेतृत्व को बढ़ावा,हसीब खान को मिला अध्यक्ष पद

पूरनपुर,पीलीभीत।राष्ट्रीय अल्पसंख्यक परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए पीलीभीत जनपद के शेरपुर कलां निवासी हसीब खान उर्फ़ बन्टी को विधानसभा इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति परिषद के जिला अध्यक्ष हाफिज़ दिलशाद खान द्वारा अधिकृत पत्र के माध्यम से की गई।हसीब खान को यह दायित्व परिषद की राष्ट्रीय नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सौंपा गया है।नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में संगठनात्मक ढांचे का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करें और परिषद की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाएं।जिला अध्यक्ष हाफिज़ दिलशाद खान ने पत्र में उल्लेख किया है कि संगठन को स्थानीय स्तर पर मजबूती प्रदान करने हेतु यह कदम उठाया गया है, और उनसे अपेक्षा की गई है कि वे परिषद के उद्देश्यों की पूर्ति में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।इस नियुक्ति की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक,जिला सूचना अधिकारी एवं मीडिया संस्थानों को भी भेजी गई है ताकि संगठनात्मक पारदर्शिता और समन्वय सुनिश्चित हो सके।राष्ट्रीय अल्पसंख्यक परिषद समाज के अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों और हितों की रक्षा हेतु कार्यरत एक महत्वपूर्ण संगठन है, जो शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समानता के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!