यूपी

खादी ग्रामोद्योग आयोग ने जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था में कार्यरत महिलाओं एवं बुनकरों को आवंटित किये आवास

खादी ग्रामोद्योग आयोग ने जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था में कार्यरत महिलाओं एवं बुनकरों को आवंटित किये आवास

(रिपोर्टर रणजीत सिंह भिड़र हजारा)

हजारा,पीलीभीत। पीलीभीत जनपद की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र में ग्राम भरजूनियां फार्म में स्थापित जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था में कार्यरत महिलाओं व बुनकरों को खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से कामगार वर्क शेड योजना के तहत आवास आवंटित किये गए हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खादी और ग्रामोद्योगों के विकास को बढ़ावा देना है। ऐसी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में खादी से जुड़ी महिलाओं व बुनकरों का बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायता प्रदान करती हैं।
यहां आपको बता दें कि जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था में 103 महिलाएं धागा बनाने का कार्य कर रही हैं। तो वहीं 27 बुनकर कपड़ा बनाने का कार्य कर रहे हैं । वहीं भरजूनियां फार्म में स्थापित जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था क्षेत्र की महिलाओं व बुनकरों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन गई है। कुल मिलाकर इस संस्था की पहल से ट्रांस शारदा क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। यह महिलाएं अपने घरों का कामकाज करने के बाद सुबह नौ बजे धागा उत्पादन केंद्र पर आ जाती हैं। और शाम चार बजे तक सोलर चरखे से धागा बनाने का कार्य कर अपनी आय में इजाफा कर रही हैं। वहीं इन महिलाओं द्वारा बनाये गये धागों से संस्था में ही कपड़े तैयार किये जाते हैं। और वह फैशनेबल व डिजाइनर खादी के कपड़े लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसलिए संस्था परिसर में बने शोरुम पर हमेशा ग्राहकों की भीड़ देखी जाती है। जिसमें पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी काफी संख्या में खादी प्रेमी पहुंच कर कपड़ों की खरीदारी करते हैं।
यहां आपको बता दें कि पिछले तीन वर्षों से आर्थिक सशक्तिकरण द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। क्योंकि खादी ग्रामोद्योग आयोग की कामगार वर्क शेड योजना के तहत जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था की ओर से मौजूदा समय में संस्था में कार्यरत बीस परिवारों को उनके सपनों का आशियाना मिल चुका है।

जहां वह अब सुरक्षित व सम्मानपूर्वक जीवन बीताने के लिए अग्रसर हो गये हैं। इस दौरान संस्था के प्रबंधक निखिल सिंह ने हमें जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा समय में संस्था में कार्यरत बीस लोगों को आवास मुहैया करा दिये गए हैं और आगे चल कर इस संस्था में कार्यरत सभी लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था का भरसक प्रयास रहेगा। इस दौरान मौके पर प्रबंधक निखिल सिंह, एडवोकेट हरसुवरन लाल, जमालूद्दीन, बलविंदर सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!