Uncategorized

विधायक ने महाविद्यालय में लगाया एक पेड़ मां के नाम, धरती को हरा भरा रखने का संकल्प

पौधारोपण

विधायक ने महाविद्यालय में लगाया एक पेड़ मां के नाम, धरती को हरा भरा रखने का संकल्प

पूरनपुर,पीलीभीतगन्ना कृषक महाविद्यालय में “एक पेड़ मां के नाम” व पौधारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। पौधे रोपकर मानवता की सुरक्षा के लिए पर्यावरण के संवर्धन और संरक्षण का संकल्प लिया। सैकड़ो लोगों ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। विधायक बाबूराम पासवान ने मानव जीवन में पेड़ पौधे के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा पर्यावरण संतुलन में पेड़ पौधों का अहम योगदान है। सभी को पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। सभी ने धरती को हरा भरा रखने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर गन्ना विकास समिति अध्यक्ष नितिन दीक्षित,प्राचार्य सुधीर शर्मा, डॉ बी के शर्मा, मनोज मिश्रा,डीएफओ भरत कुमार डी के, क्षेत्रीय वनाधिकारी सोवरन लाल, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी कपिल कुमार सहित महाविद्यालय स्टाफ़ सहित वनकर्मी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!