यूपी

विधवा की जमीन पर धान लगा रहे कब्जेदारों को पुलिस प्रशासन ने खदेड़ा

पति की मौत होने के बावजूद विधवा के नाम दर्ज नहीं हुई विरासत

विधवा की जमीन पर धान लगा रहे कब्जेदारों को पुलिस प्रशासन ने खदेड़ा

पति की मौत होने के बावजूद विधवा के नाम दर्ज नहीं हुई विरासत

नायब तहसीलदार ने पुलिस के साथ पहुंचकर रुकवाया कार्य

पूरनपुर/पीलीभीत। विधवा की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर धान फसल की रोपाई करनी शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 पुलिस पहुंची। इसके बावजूद कार्य नहीं रोका गया। जानकारी लगने के बाद नायब तहसीलदार माधोटांडा पुलिस के साथ पहुंच गए। इसके बाद सभी को खदेड़ दिया। मौके पर पुलिस तैनात की गई है।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव चकरपुर ताल्लुके आनंदपुर की रहने वाली जागीर कौर ने बताया उनके पति सुरेंद्र सिंह उर्फ छिंदा सिंह की 12 अप्रैल 2023 को मौत हो चुकी है। मौजा चकपुर ताल्लुके आनंदपुर की गाटा संख्या 80 और 28 व मथना जप्ती में गाटा संख्या 646 व 648 में कृषि जमीन है। उक्त जमीन उनके पति के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। वृद्धा के कोई संतान नहीं है। वह अकेली बारिश है। पति की मौत के बाद विरासत के लिए लेखपाल को लिखित व मौखिक बताया लेकिन विरासत दर्ज नहीं की गई थी। मजबूरन होकर उन्होंने तहसीलदार कलीनगर के न्यायालय में विरासत का मुकदमा दर्ज किया है जो बिचाराधीन है। आरोप है सगे जेठ इंद्रजीत सिंह अपने पुत्र चरणजीत सिंह व सुखदेव सिंह के अलावा अन्य लोगों की मदद से जबरन मकान पर कब्जा कर उसे घर से भगा दिया था। अब पति के नाम दर्ज जमीन पर कब्जा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर रविवार सभी ने खेत में मजदूरों की मदद से धान की रोपाई शुरू कर दी। खेत के किनारे आने पर उनको जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत डायल 112 पुलिस से की गई। इसके बावजूद आरोपी नहीं माने। सूचना मिलने के बाद कलीनगर नायब तहसीलदार अक्षय कुमार, माधोटांडा पुलिस के साथ पहुंचे। इसके बाद धान रोपाई का कार्य बंद कराया। मौके पर पुलिस तैनात की गई है। महिला ने बताया जमीन कब्जामुक्त न होने पर वह तहसील में धरना प्रदर्शन को बाध्य होगी।
———–

शिकायत पर मौके पर पहुंच कर धान की रोपाई रुकवा दी गई है। इस जमीन का मामला तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट का निर्णय आने तक यथास्थति बनाए रखने के लिए कहा गया है।

अक्षय कुमार
नायब तहसीलदार, कलीनगर
———-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!