Uncategorized

टैक्स के रूप में सरकार का खजाना भरता है व्यापारी, साहूकारी लाइसेंस पर लुटे गरीब और जरूरतमंद: बनवारी लाल कंछल

टैक्स के रूप में सरकार का खजाना भरता है व्यापारी, साहूकारी लाइसेंस पर लुटे गरीब और जरूरतमंद: बनवारी लाल कंछल
पूरनपुर/पीलीभीतपूरनपुर पहुंचे व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। नगर के होटल में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक बैठक हुई।उन्होंने कहा व्यापारी देश का सबसे बड़ा महान समाजसेवी है। उसके टैक्स से सरकार का खजाना भरता है। इस दौरान राइस मिलर, सर्राफा संघ सहित कई व्यापारी ने अपनी समस्याएं भी रखी हैं।
उन्होंने भ्रष्ट अफसरो को जूते से पीटने की बात कही है। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न होने की बात कही गई है। उन्होंने कहा साहूकारी लाइसेंस पर गरीब और जरूरतमंद व्यापारियों को जमकर लूट गया है। सरकार ने से रद्द कर बड़ा फैसला लिया है।
शुक्रवार उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के पूरनपुर पहुंचने पर चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता की राइस मिल के पास भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद नगर के राम होटल में उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान सर्राफा संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। राइस मिल के पूर्व अध्यक्ष हर्ष गुप्ता ने कहा सरकार राइस मिलों और आढ़तों के माध्यम से खरीद की जाए। इससे किसानों को भी लाभ मिलेगा। क्रय एजेंसियों द्वारा फसल खरीद करने पर राइस मिलर से अवैध काम कराए जाते हैं। इसमें उन्हें अफसरों को घूस भी देना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने अन्य की समस्याएं भी रखी। राहुल जायसवाल ने बिजली और पार्किंग की समस्या उनके समक्ष रखी। महेश मिश्रा ने ऑनलाइन खरीद समस्या और मेडिकलों पर नशीली दावों पर प्रतिबंध के साथ ऑनलाइन दवा बिक्री की समस्या बताई।
प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने सचल दल द्वारा सड़क पर चेकिंग न कर दुकानों पर छापेमारी करने की समस्या रखी। उन्होंने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाली टीमों का घेराव करें। उनका विरोध किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कंछल ने कहा व्यापारी महान है। वह सरकार का खजाना भरने का काम करता है। वह सात प्रकार का टैक्स देता है। उन्होंने कहा रिश्वतखोर अफसरों की जूते से पिटाई होनी चाहिए। व्यापारियों के लिए जीएसटी का और इनकम टैक्स का कार्ड देना चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक जिले में कर देने वाले 10 सबसे बड़े व्यापारियों को सम्मानित भी करना चाहिए। व्यापारियों का कर्मचारियों की तरह स्वास्थ्य बीमा भी होना चाहिए।
इसके अलावा विधान परिषद और राज्यसभा में पांच सींटे व्यापारियों के लिए आरक्षित की जानी चाहिए। उन्होंने पूरे देश में हाउस टैक्स की बढ़ोतरी 10% अधिक होने पर आंदोलन करने की बात कही है। इसके अलावा टोल टैक्स में राहत मिलने पर उन्होंने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ की है। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन में जुड़े नए व्यापारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर अशोक खंडेलवाल, बलजीत सिंह खैरा, जाहिद खान, अजय खंडेलवाल, नवीन अग्रवाल, विजयपाल विक्की, दीपक अग्रवाल, डिंपल शर्मा, अमरजीत सिंह, सोनू छीना, बृजेश गुप्ता, दीपक अग्रवाल, सचिन गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक खंडेलवाल ने किया।
——————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!